{"_id":"682e14d8d85da8824d01669e","slug":"the-body-was-thrown-on-the-bank-of-the-canal-after-murder-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-103406-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: हत्या कर नहर किनारे फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: हत्या कर नहर किनारे फेंका शव
Wed, 21 May 2025 11:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 21 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। जमीन विवाद के चलते आरोपियों ने एक युवक की गर्दन तोड़कर हत्या कर दी। वे शव को नहर किनारे फेंककर फरार हो गए। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बुधवार मृतक के पिता के बयान पर छह लोगों को नामजद कर दस के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
रमेश सिंह वासी छांगा राय उताड़ ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा सुखमंदर सिंह बाइक पर सुबह 8:00 बजे काला पीलिया बीमारी की दवा लेने सरकारी अस्पताल गया था। थोड़ी देर बाद उन्हीं के गांव के व्यक्ति मंगल सिंह और तारा सिंह ने बताया कि उसका बेटा नहर किनारे सड़क से 100 मीटर दूर पड़ा हुआ है। वे अपने परिवार सहित वहां पहुंचे तो वहां पहले से ही लोगों की भीड़ लगी हुई थी। उन्होंने देखा कि उनके बेटे की गर्दन टूटी हुई थी और शरीर पर चोटों के निशान लगे हुए थे। सुखमंदर की मौत हो चुकी थी। इस संबंधी पुलिस को सूचित किया। रेशम ने बताया कि उनका 21 मरले जमीन को लेकर आरोपियों के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा है।
आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी थी कि वह जमीन खाली कर दे वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। रेशम का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या आरोपी चिमन सिंह, सुरजीत सिंह, पप्पू सिंह, बग्गू सिंह, जुम्मा सिंह व दलीप सिंह वासी छांगा राय उताड़ समेत 10 लोगों ने की है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने रेशम के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उक्त आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।