फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Tampons crushed children going to school in Abohar six injured

अबोहर में स्कूल जा रहे बच्चों को टैम्पों ने रौंदा, छह घायल

Tue, 09 Mar 2021 11:02 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Tampons crushed children going to school in Abohar six injured
अबोहर। अबोहर-मलोट रोड पर मंगलवार सुबह गांव बल्लूआना के पास स्कूल जा रहे बच्चों पर चालक ने टेंपो चढ़ा दिया। इससे छह बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो बच्चों को गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी ग्रामीण अवतार सिंह थाना सदर की पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल जाना।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल की छात्रा निशा और रंजना निवासी ढाणी मालियां वाली ने बताया कि वो पैदल स्कूल जा रहे थे। जब वो मलोट रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक टेंपो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वो नीचे गिर गए और टेंपो उनके ऊ पर से गुजर गया। हादसे में राज कुमार पुत्र संदीप कुमार (12), प्रियंका पुत्री संदीप कुमार (8), निशा पुत्री संदीप कुमार (6), रंजना पुत्री पराग (14), नीमबता पुत्री गुरेशपाल (11) और खुशी पुत्री राज कुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी बच्चों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने राज कुमार व प्रियंका को फरीदकोट रेफर कर दिया है। वहीं लोगों ने टेंपो चालक को भी काबू कर लिया। डीएसपी ग्रामीण अवतार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बच्चाें का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed