{"_id":"5891c79e4f1c1b4a40e80514","slug":"sukhbir-singh-badal-aam-adami-party-arvind-kejrial-sad-president-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के आने के बाद हुई बेअदबी की घटनाएं : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के आने के बाद हुई बेअदबी की घटनाएं : सुखबीर
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
Updated Wed, 01 Feb 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal
- फोटो : Amar Ujala
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब विरोधी ताकतों के साथ मिलकर अमन-शांति भंग करना चाहते हैं। प्रदेश में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की घटनाएं आम आदमी पार्टी के आने के बाद से ही हुई हैं।
सुखबीर बुधवार को मलोट में शिअद-भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह कोटफत्ता के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थेे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल मोगा में खालिस्तान कमांडो फोर्स के जरनैल के घर रात को ठहरे। मोहाली में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नेता के यहां भी रुके।
आप के आने के बाद अलगाववादी ताकतों को शह मिली है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल उन ताकतों से मिल गए हैं जिनके कारण 15 साल पंजाब में खून बहा। सुखबीर बोले कि लंबी के आप प्रत्याशी जरनैल सिंह ने भी इंग्लैंड में जाकर खालिस्तान की मांग की थी। सुखबीर बादल ने आवारा पशुओं के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 100 किल्ले में सरकारी गोशालाएं बनाने का वादा किया।