फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sukhbir landed against Srbt Khalsa

सरबत खालसा के विरोध में उतरे सुखबीर

Tue, 10 Nov 2015 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 10 Nov 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir landed against Srbt Khalsa
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल सरबत खालसा के विरोध में खुद मैदान में उतर गए हैं। वे सोमवार को शहर में एक निजी दौरे पर पहुंचे।
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने हैलीपैड पर पुलिस कमिश्नर लंबी बातचीत की। सुखबीर ने इस दौरान शिअद नेताओं से दूरी बनाकर रखी। इसके बाद वे सीधा अमृतसर के लिए निकल गए।

उनका जालंधर दौरा बेहद गुप्त था। सोमवार सुबह ही पुलिस को डिप्टी सीएम के आगमन की जानकारी मिली। इसके बाद जालंधर में पुलिस सड़कों पर आ गई।

सुखबीर बादल पीएपी हैलीपैड पर उतरे। वहां से निजी दौरे पर निकल गए। सरबत खालसा को रोकने और फेल करने के लिए डिप्टी सीएम सुखबीर और उनके साथी दिन रात एक किए हुए हैं।


इस निजी दौरे से जिला अकाली दल व अन्य दिग्गजों को दूर रखा गया। उनको सुखबीर बादल के आने तक की भनक नहीं थी। सुखबीर बादल ने अपना दौरा बेहद गोपनीय रखा।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों पंजाब में हुई बेअदबी की घटनाओं के बाद पैदा हुए रोष को कैसे कमजोर किया जाए और सरबत खालसा को रोका जाए, इसे लेकर सुखबीर का जालंधर दौरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed