Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sukhbir Badal and Manpreet Badal to Share Political Stage After 16-Year Rift in PunjabSukhbir Singh Badal, Man

मिटेंगी दूरियां: 16 साल बाद एक मंच पर होंगे सुखबीर और मनप्रीत बादल, सियासत ने रिश्तों में बनाई थी दरार

Sun, 29 Nov 2026 06:14 PM IST
Sharukh Khan सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 29 Nov 2026 06:14 PM IST
सार

16 साल बाद सुखबीर सिंह बादल और मनप्रीत बादल एक मंच पर होंगे। सत्ता, नेतृत्व और आर्थिक नीतियों पर टकराव से चचेरे भाई अलग हुए थे। भाजपा-अकाली गठबंधन ने फिर राजनीतिक रास्ते मिलाए हैं।

विज्ञापन
Sukhbir Badal and Manpreet Badal to Share Political Stage After 16-Year Rift in PunjabSukhbir Singh Badal, Man
punjab assembly election 2027 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब की सियासत में बादल परिवार का पुराना राजनीतिक टकराव फिर चर्चा में है। करीब 16 साल बाद सुखबीर सिंह बादल और मनप्रीत सिंह बादल एक ही राजनीतिक मंच पर नजर आएंगे। कभी पार्टी के नेतृत्व, सत्ता और आर्थिक नीतियों को लेकर दोनों चचेरे भाइयों के रास्ते अलग हो गए थे। 
विज्ञापन


परिवार के सदस्य अलग-अलग दलों में शामिल होकर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे। अब भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने दोनों को फिर एक साझा मंच पर ला दिया है।
विज्ञापन


प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई गुरदास सिंह बादल के बेटे मनप्रीत ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और लंदन से कानून की पढ़ाई की। वर्ष 1995 में प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें गिद्दड़बाहा विधानसभा उपचुनाव में अकाली दल का टिकट दिया। इसके बाद वह 1997, 2002 और 2007 में विधायक चुने गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

2007 में अकाली-भाजपा सरकार बनने पर वित्त मंत्री बने। दूसरी ओर सुखबीर सिंह बादल 1996 में फरीदकोट से लोकसभा पहुंचे। 1998 में दोबारा सांसद बने और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। वर्ष 2008 में उन्हें अकाली दल का अध्यक्ष बनाया गया।
 

आर्थिक नीतियों पर टकराव से टूटा रिश्ता

वर्ष 2007 से 2010 के बीच दोनों के मतभेद गहराने लगे। मनप्रीत पंजाब के बढ़ते कर्ज और खराब आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे। उनका मानना था कि मुफ्त सुविधाओं और सब्सिडी की राजनीति पर पुनर्विचार होना चाहिए। दूसरी ओर सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं पर आगे बढ़ रही थी। 

 

अक्तूबर 2010 में विवाद बढ़ने पर अकाली दल ने मनप्रीत को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया। प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें मंत्रिमंडल से भी हटा दिया। मनप्रीत का कहना था कि उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी को सुखबीर दल बताते हुए नेतृत्व पर सवाल उठाए। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2011 में पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) बनाई।
 

भाभी हरसिमरत के खिलाफ भी लड़े चुनाव

2012 के विधानसभा चुनाव में मनप्रीत ने गिद्दड़बाहा और मौर से चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों जगह हार गए। उनके पिता गुरदास सिंह बादल ने भी लंबी से अपने बड़े भाई प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ा। वर्ष 2014 में मनप्रीत बठिंडा से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे। उनके सामने अपनी भाभी और सुखबीर की पत्नी हरसिमरत कौर बादल थीं। हरसिमरत को 5,14,727 और मनप्रीत को 4,95,332 वोट मिले। हरसिमरत ने 19,395 मतों से जीत दर्ज की।

पीपीपी से कांग्रेस और फिर भाजपा तक पहुंचा सफर

15 जनवरी 2016 को मनप्रीत ने पीपीपी का कांग्रेस में विलय कर दिया। 2017 में बठिंडा शहरी से विधायक बने और कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में वित्त मंत्री बने। चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में भी यह जिम्मेदारी संभाली। 2022 में आम आदमी पार्टी के जगतार सिंह गिल से चुनाव हार गए। 18 जनवरी 2023 को कांग्रेस से इस्तीफा देकर अगले दिन भाजपा में शामिल हो गए। 2024 के गिद्दड़बाहा उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर भी हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पार्टी में उनकी भूमिका बनी रही और वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने।

गठबंधन ने फिर करीब लाए राजनीतिक रास्ते

नवंबर 2026 में भाजपा और अकाली दल के गठबंधन की घोषणा ने दोनों नेताओं के एक मंच पर आने का रास्ता खोल दिया। कभी नेतृत्व और नीतियों को लेकर अलग हुए दोनों चचेरे भाई अब पंजाब की सियासत में साथ दिखाई देंगे। यह बादल परिवार के तीन दशक पुराने राजनीतिक टकराव का नया मोड़ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed