{"_id":"5e6380d08ebc3eeb546f4909","slug":"sub-inspector-died-in-road-accident-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl36885074","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर की कार अज्ञात वाहन से टकराई, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर की कार अज्ञात वाहन से टकराई, मौके पर हुई मौत
Sat, 07 Mar 2020 04:39 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक एसआई और हादसाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतारपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी कार आगे जा रहे एक वाहन से जा टकराई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
एसएसपी देहात नवजोत माहल ने बताया कि मूलरूप से गुरदासपुर के निवासी लखबीर सिंह 1987 में बतौर कांस्टेबल पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे और जालंधर के कई थानों में बतौर मुंशी भी सेवाएं दी थी। वर्ष 2014 में डीजीपी ने लखबीर सिंह को बहादुरी के लिए डिस्क देकर सम्मानित किया था। 2017 में राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया था। लखबीर सिंह का एक बेटा है, जो जमा दो कक्षा में पढ़ रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे इंस्पेक्टर लखबीर सिंह अपनी स्विफ्ट में पुलिस थाना करतारपुर से पीएपी जालंधर अपने निवास जा रहे थे। मार्ग में सराय खास के निकट उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया है।
विज्ञापन