फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   strike, specialist doctors strike, civil hospital, jalandhar strike, Jalandhar

जालंध्ार के सिविल अस्पताल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने की हड़ताल

Wed, 16 Mar 2016 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर Updated Wed, 16 Mar 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
strike, specialist doctors strike, civil hospital, jalandhar strike, Jalandhar
हड़ताल - फोटो : demo
बीते काफी समय से मांगों के लिए संघर्ष कर रहे स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओर से बुधवार को सिविल अस्पताल में हड़ताल की गई। इस दौरान डॉक्टरों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


डाक्टरों का कहना था कि उनसे काम तो ज्यादा लिया जा रहा है, लेकिन उनके वेेतन में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। पीसीएमसी स्पेशलिस्ट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि इस मामले में हम पहले भी सरकार से कई मीटिंग कर चुके हैं, लेकिन सरकार हर बार उनको कोई न कोई आश्वासन देकर भेज देती है। उनकी मांगों को लेकर सरकार का रुख साफ नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार से बीते साल मई में लिखित समझौता हुआ था, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी सरकार उस समझौते पर अमल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनके साथ हुए समझौते को लागू नहीं किया तो इस तरह की हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में रखी गई आंशिक हड़ताल के दौरान डॉक्टर कई मरीजों का चेकअप करते नजर आए। डॉक्टरों ने हड़ताल के बावजूद इन मरीजों का चेकअप और उनका इलाज भी किया। वहीं जो मरीज ज्यादा गंभीर बीमार नहीं थे, उन्हें अगले दिन आने के लिए कह दिया गया। डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि उनका इरादा मरीजों को परेशान करना नहीं है, लेकिन बिना हड़ताल किए सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed