{"_id":"56e967f04f1c1b80628b4666","slug":"strike-specialist-doctors-strike-civil-hospital-jalandhar-strike-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंध्ार के सिविल अस्पताल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंध्ार के सिविल अस्पताल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
Updated Wed, 16 Mar 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते काफी समय से मांगों के लिए संघर्ष कर रहे स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओर से बुधवार को सिविल अस्पताल में हड़ताल की गई। इस दौरान डॉक्टरों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
डाक्टरों का कहना था कि उनसे काम तो ज्यादा लिया जा रहा है, लेकिन उनके वेेतन में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। पीसीएमसी स्पेशलिस्ट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि इस मामले में हम पहले भी सरकार से कई मीटिंग कर चुके हैं, लेकिन सरकार हर बार उनको कोई न कोई आश्वासन देकर भेज देती है। उनकी मांगों को लेकर सरकार का रुख साफ नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार से बीते साल मई में लिखित समझौता हुआ था, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी सरकार उस समझौते पर अमल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनके साथ हुए समझौते को लागू नहीं किया तो इस तरह की हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में रखी गई आंशिक हड़ताल के दौरान डॉक्टर कई मरीजों का चेकअप करते नजर आए। डॉक्टरों ने हड़ताल के बावजूद इन मरीजों का चेकअप और उनका इलाज भी किया। वहीं जो मरीज ज्यादा गंभीर बीमार नहीं थे, उन्हें अगले दिन आने के लिए कह दिया गया। डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि उनका इरादा मरीजों को परेशान करना नहीं है, लेकिन बिना हड़ताल किए सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही।