फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   son, murder, Father, firozpur, Son beaten to death with sticks, Case filed against three family members including father

फिरोजपुर: बेटे को लाठियों से पीटकर मार डाला, पिता समेत परिवार के तीन लोगों के खिलाफ केस

Mon, 27 Apr 2020 05:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 27 Apr 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
son, murder, Father, firozpur, Son beaten to death with sticks, Case filed against three family members including father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
थाना मक्खू के अंतर्गत पुराना मक्खू में जमीनी विवाद के चलते पिता ने अपने दो बेटों की मद्द से लाठियों से बुरी तरह पीटकर अपने 37 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। बेटा-बहू अपने हिस्से की जमीन मांग रहे थे, इसी बात को लेकर विवाद हो गया। थाना मक्खू पुलिस ने सोमवार को मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी ससुर, जेठ व देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को गिए गए बयान में दर्शन कौर वासी वार्ड नंबर दो, पुराना मक्खू ने बताया उसका पति प्रेम पुत्र छिंदा अपने हिस्से की जमीन मांग रहा था। उसका ससुर छिंदा, जेठ रेशम सिंह व देवर तरसेम सिंह उसके पति को उसके हिस्से की जमीन नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर प्रेम और ससुर छिंदा के बीच कहासुनी हुई। इसी बात पर ससुर छिंदा, जेठ रेशम सिंह व देवर तरसेम सिंह ने लाठियों व तेजधार हथियार से प्रेम पर हमला कर दिया। गंभीर जख्मी हालत में प्रेम को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर बच्चन सिंह के मुताबिक दर्शन कौर के बयान पर छिंदा, रेशम व तरसेम के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रेम का शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed