फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Aniket Sharma of Jalandhar stranded in Ukraine

यूक्रेन संकट: बंकर में छिपा है बेटा, पंजाब में बिलखते पिता ने कहा- फोन नहीं लगता है तो बेचैन हो उठता हूं

Wed, 02 Mar 2022 02:11 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो मनमोहन सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
मनमोहन सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 02 Mar 2022 02:11 PM IST
सार

जालंधर के अनिकेत शर्मा यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे हैं। उन्होंने बंकर में शरण ले रखी है। सुरक्षा को लेकर उनके पिता बेहद चिंतित हैं।

विज्ञापन
Aniket Sharma of Jalandhar stranded in Ukraine
अनिकेत शर्मा अपने पिता हेमंत शर्मा के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

यूक्रेन में रूसी गोलाबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत की खबर ने पंजाब में दहशत फैला दी है। कर्नाटक के छात्र नवीन की मौत की खबर से जालंधर के एक परिवार में भी खौफ है। यह परिवार है यूक्रेन में फंसे छात्र अनिकेत शर्मा का। अनिकेत भी मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गया है। अनिकेत के पिता हेमंत शर्मा ने बताया कि उनका बेटा चार दिन से बंकर में छिपा है। उससे लगातार बात होती है लेकिन जब उसका फोन नहीं लगता है तो दिल बेचैन हो उठता है, मन शंका में डूब जाता है, खतरे का अहसास होने लगता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा बेटा मेरी सांस है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि उसको जल्द से जल्द वापस लाया जाए। उन्होंने कहा कि कई माता-पिता के बच्चे यूक्रेन में फंसे हैं, सरकार जितनी जल्दी हो सके उनको वापस लाए। बच्चों के पास खाने-पीने की वस्तुएं न के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये खर्च करके उन्होंने अपने बच्चे को पढ़ने के लिए विदेश में भेजा था जिससे भविष्य सुनहरा हो सके। 
विज्ञापन


अब बच्चों की जिंदगी कैद नजर आती है। परिस्थितियां हर दिन के साथ बिगड़ती जा रहीं है, सरकार रूस के साथ अप्रत्यक्ष रूप से खड़ी है तो वह रूस से बात कर बंकरों में फंसे बच्चों को यूक्रेन से लगती अन्य देशों की सीमाओं तक पहुंच जाने तक गोलाबारी रोकने को कहे। जहां से बच्चे घर वापस लौट सकें। अब बच्चों की पुकार ने रात की नींद उड़ा दी है। घटना ने देश के एक छात्र नहीं छीना है बल्कि अन्य छात्रों की जिंदगी कैसी कट रही होगी इससे परिचय करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed