फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sold the crashed Mercedes car, cheated 12.75 lakh

दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज कार को सही बताकर बेचा, 12.75 लाख ठगे

Wed, 31 Mar 2021 07:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Sold the crashed Mercedes car, cheated 12.75 lakh
ओएलएक्स के जरिये जाल में फंसाकर जालंधर के एक व्यक्ति से दो बार दुर्घटनाग्रस्त हुई मर्सिडीज कार बेचकर 12.75 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का तब पता चला जब दिल्ली से जालंधर लाते वक्त कार रास्ते में खराब होने लगी। इसके बाद मर्सिडीज के शोरूम से रिकार्ड चेक कराया तो पता चला कि कार के दो बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। मामले की शिकायत पुलिस से हुई तो जांच में कार मालकिन के दिल्ली व उत्तराखंड के बताए पते भी फर्जी निकले। पुलिस ने आरोपी कार दलाल और कार मालिक के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

640, न्यू डिफेंस कॉलोनी परागपुर धन्नोवाली के रहने वाले तेजपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने ओलएक्स पर एक मर्सिडीज कार का विज्ञापन देखा। यह विज्ञापन दिल्ली में कैनरा बैंक के नजदीक शक्ति नगर नाशियां पार्क के एवी मोटर्स एंड प्रॉपर्टीज के दलाल विनीत शर्मा ने दिया था।
विज्ञापन

कार की कीमत 14 लाख बताते हुए दावा किया किया कि कार पूरी तरह साफ है और बिल्कुल ऑरिजनल पार्ट हैं। कार एक दम नई जैसी लग रही थी और तेजपाल इसे खरीदने के लिए तैयार हो गए। फोन के जरिये ही कार का सौदा 12.45 लाख में तय हो हुआ और 80 हजार की राशि भेज दी गई। तेजपाल का कहना है कि वह दिल्ली पहुंचे तो विनीत उसे कार की मालकिन टीना के घर लेकर गया। मौके पर बकाया 11.65 लाख की बाकी रकम लेकर कार डिलवर कर दी गई। विनीत ने उससे 30 हजार रुपये का अपना अलग कमीशन भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजपाल का कहना है कि जब वह कार लेकर जालंधर आ रहे थे तो रास्ते में वह खराब होने लगी। तेजपाल ने लुधियाना के मर्सिडीज शोरूम जोशी ऑटोजोन से संपर्क किया तो उसने रिपोर्ट दी कि कार का दो बार एक्सीडेंट हो चुका है। तेजपाल का आरोप था कि ब्रोकर वनीत शर्मा ने टीना के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने कार की मालकिन टीना से पूछताछ के लिए उसके दिल्ली स्थित पते राज नगर व इंद्रा कॉलोनी चुक्खुवाला देहरादून उत्तराखंड पर पुलिस कर्मी भेजा, लेकिन वह दोनों जगह नहीं मिली। हालांकि ब्रोकर वनीत जांच में पुलिस का सहयोग कर रहा है। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि यह कोई गिरोह है जो बेकार गाड़ियों के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर उन्हें ओएलएक्स समेत अन्य वेबसाइट के जरिये बेच देता है। स्थानीय कमिश्नरेट पुलिस की डिवीजन नंबर छह ने जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed