फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Six persons rescued the accused from the officials of the Mining Department

फिरोजपुर : खनन विभाग की टीम से साथी को छुड़वाकर ले गए छह लोग, पूर्व सरपंच पर भी केस दर्ज

Wed, 14 Dec 2022 10:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
Six persons rescued the accused from the officials of the Mining Department
फिरोजपुर। मक्खू के गांव खडूर से माइनिंग विभाग के अधिकारियों के चंगुल से छह व्यक्ति अपने साथी को छुड़ाकर ले गए। संबंधित विभाग के अधिकारी गुप्त सूचना मिलने पर गांव खडूर की पंचायती जमीन पर हो रहे अवैध रेत खनन करने वालों की धरपकड़ करने पहुंचे थे, कुछ लोग टीम को देखकर वहां से भाग गए। टीम ने एक आरोपी को काबू किया था, जिसने फोन कर अपने साथियों को वहां बुला लिया, जो उसे छुड़ाकर ले गए। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने बुधवार को उक्त छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेई कम माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर राधेश्याम ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव खडूर की पंचायती जमीन पर अवैध तरीके से रेत खनन किया जा रहा है। जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो वहां लोग रेत की निकासी कर रहे थे। टीम को देखकर कई लोग वहां से फरार हो गए। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने आरोपी दलजीत सिंह को काबू कर लिया। दलजीत ने अपने साथियों को फोन कर वहां बुला लिया।
विज्ञापन

दो बाइकों पर छह लोग वहां पहुंचे, जिन्होंने टीम से हाथापाई कर दलजीत को छुड़ा लिया और फरार हो गए। दलजीत को छुड़वाने में गांव खडूर का पूर्व सरपंच पर्सन सिंह भी शामिल था। माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर राधेश्याम के बयान पर थाना मक्खू पुलिस ने आरोपी रणदीप सिंह, दलजीत सिंह, गांव खडूर का पूर्व सरपंच पर्सन सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed