फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   six KG heroein recover from border in Firozpur

सरहद से छह किलो हेरोइन, पिस्तौल व 97 कारतूस बरामद

Sun, 28 Mar 2021 10:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
six KG heroein recover from border in Firozpur
सीमा सुरक्षा बल ने सरहद से पाकिस्तान से आई हेरोइन, पिस्तौल, दो मैगजीन व कारतूस की खेप बरामद की है। बीएसएफ के जवानों ने शनिवार को रात बटालियन-दो के तहत आने वाले इलाके में सरहद पर लगी फेंसिंग के पार पाक तस्करों की गतिविधियां देखी थीं, इसीलिए रविवार को सुबह सर्च अभियान चलाकर यह बरामदगी की गई।
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के मुताबिक शनिवार को रात बीएसएफ की बटालियन-दो के जवान फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि फेंसिंग पार भारतीय सीमा में पाक तस्करों की उन्होंने हलचल महसूस की। इसके बाद रविवार को सुबह फेंसिंग पार बीएसएफ के अधिकारियों ने सर्च अभियान शुरू किया तो खेत में हेरोइन के चार पैकेट बरामद हुए, जिसमें छह किलो 150 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 97 कारतूस बरामद हुए। जिस किसान के खेत से यह बरामदगी हुई है, बीएसएफ के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। बीएसएफ अधिकारियों ने बरामद हुई खेप पुलिस के हवाले कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed