फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Singer death in accident

गायक की दुर्घटना में मौत

Sun, 13 Oct 2013 10:21 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
अमर उजाला, होशियारपुर Updated Sun, 13 Oct 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
Singer death in accident
होशियारपुर में पंजाबी गायिकी के उभरते सितारे सचिन मान (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब दो बजे हुआ। वह एक धार्मिक आयोजन में अपना प्रोग्राम देने के लिए होशियारपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन


सचिन को धार्मिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति के लिए विशेष तौर पर जाना जाता था।

 मिली जानकारी के मुताबिक गायक सचिन मान शनिवार रात शहर के विजय नगर इलाके में एक धार्मिक सभा में भेंटें गाने के लिए पहुंचे थे। वह लुधियाना से अपने साथियों के साथ एक गाड़ी में रात करीब दो बजे विजयनगर पहुंचे।
विज्ञापन


सचिन सबसे पहले गाड़ी से उतरे। वह सड़क किनारे गाड़ी के पास खड़े थे। उनकी टीम अभी अपना साजो-सामान गाड़ी से उतार रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सचिन को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सचिन दूर तक उछले और सड़क के किनारे पर एक खंभे से टकराने के बाद जमीन पर जा गिरे। उनके साथियों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए उठाने की कोशिश की, लेकिन सचिन की मौके पर मौत हो गई।

हादसे के बाद बाइकर घटनास्थल से भाग निकला। इस संबंध में मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed