फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   SGPC is a great gathering of the community, if there is any dilemma then call a special session: Bibi Jagir Kaur

एसजीपीसी कौम की महान जत्थेबंदी, कोई दुविधा है तो विशेष इजलास बुलाएं: बीबी जगीर कौर

Sat, 12 Jul 2025 07:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
SGPC is a great gathering of the community, if there is any dilemma then call a special session: Bibi Jagir Kaur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पंथक मामलों को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व प्रधान बीबी जगीर ने जालंधर के स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता की। उन्होंने एसजीपीसी को लेकर कहा कि यह कौम की महान जत्थेबंदी है जो हमारे बुजुर्गों के खून से पैदा हुई है और इसे सिख पार्लियामेंट कहा जाता है। ऐसे में सिख पार्लियामेंट का फर्ज बनता है कि अगर कौम पर कोई दुविधा आ जाए तो वह बीच में बैठकर उसका हल करें।
बीबी जागीर ने कहा कि 2 दिसंबर 2024 को श्री अकाल तख्त साहिब में फैसले सुनाए गए। इस दौरान लिए गए फैसलों से लगा था कि शिरोमणि अकाली दल पार्टी भी इकट्ठी हो जाएगी और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का भी जल्द चुनाव हो जाएगा लेकिन अफसोस है इसके बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान ने इस्तीफा दे दिया और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने चैलेंज किया। श्री अकाल तख्त साहिब की मान मर्यादा को ठेस पहुंची और काफी बड़ा नुकसान हुआ। बीबी जागीर कौर ने कहा कि उसके बाद कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिसमें सिद्धांतों का पालन नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि शिरोमणि कमेटी के प्रधान नियमों को मानने की बजाय उन्हें जलील किया।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने कहा कि नियमों के अनुसार एक्ट में लिखा हुआ है कि अगर मत को माना ना जाए तो विशेष जनरल इजलास बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक्ट के अनुसार 10 मेंबर इकट्ठे होकर विशेष जनरल इजलास बुलाने की मांग कर सकता है। जिसमें 30 मेंबरों का होना जरूरी होता है। हरियाणा कमेटी बनाने के दौरान भी विशेष जनरल इजलास बुलाया गया था। उनकी यही मांग है कि विशेष जनरल इजलास एक बार फिर से बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई सियासी तौर पर दबाब बना रहा है तो प्रधान उनकी दबाव में न आएं और अपनी ड्यूटी को सही से निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजीठिया ने गलती की है तो सजा मिलनी चाहिए
बीबी जगीर ने बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि अगर उन्होंने कोई गलती की है तो सजा मिलनी चाहिए, अगर विरोध में आकर कार्रवाई की गई है तो यह निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed