{"_id":"5f145c728ebc3e6393160181","slug":"sewer-water-enters-colonies-people-in-trouble-jalandhar-news-pkl3818444143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनियों में घुसा सीवर का पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनियों में घुसा सीवर का पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
बस्ती पीर दाद रोड की सीवर जाम की समस्या को पूरी तरह से ठीक करने में नगर निगम फेल साबित हुआ है। अब आसपास बसी कालोनियों में सीवर का पानी बह रहा है। रोड पर बह रहे पानी को ठीक करने के लिए इसे डायवर्ट किया गया है। मेन रोड पर तो हालात पहले से सुधरे हैं लेकिन इसका असर अब कालोनियों में नजर आना शुरू हो गया है।
कालोनियों में सीवर का पानी घरों के बाहर जमा हो गया है। समस्या को लेकर भाजपा नेता अनूप सरीन का कहना है कि घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। नगर निगम के मिस मैनेजमेंट से मुश्किल बढ़ गई है। नगर निगम ने इसे जल्द ठीक ना किया तो इलाके के लोगों को लेकर नगर निगम का घेराव किया जाएगा।
वहीं नगर निगम ने लेदर कांप्लेक्स रोड पर पानी निकालने के लिए मशीन लगाई है पर बरसात के कारण अभी तक मुकम्मल रूप से समस्या का हल नहीं हो पाया है। सीवरेज जाम की इस समस्या को लेकर पार्षद लखबीर बावा ने दो बार नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ धरना दिया था। क्षेत्रीय विधायक सुशील रिंकू ने तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा को फटकार भी लगाई थी।