फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Seven Punjabis arrested for firing and demanding extortion in Canada

Jalandhar News: कनाडा में गोलियां चलाकर रंगदारी मांगने वाले सात पंजाबी गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 06:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Seven Punjabis arrested for firing and demanding extortion in Canada
जालंधर। कनाडा की क्षेत्रीय पुलिस ने ब्रैम्पटन के एक घर में हुई गोलीबारी के सिलसिले में सात पंजाबियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, हर्षदीप सिंह, धरमप्रीत सिंह, मनप्रताप सिंह, आत्मजीत सिंह और अरविंदरपाल सिंह के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी ब्रैम्पटन में विभिन्न स्थानों पर रेड के दौरान की गई। पील क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि 30 नवंबर, 2024 को सुबह 2 बजे से कुछ पहले ब्रैम्पटन में माउंटेनबेरी रोड और माउंटेन ऐश रोड के क्षेत्र में एक घर पर दो संदिग्धों ने गोलियां चलाईं। यह घटना एक बार नहीं बल्कि दो बार हुई। गोलीबारी की घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ और 21वें डिवीजन आपराधिक जांच ब्यूरो के अधिकारियों ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। एक दिसंबर को ब्रैम्पटन के एक घर पर तलाशी वारंट जारी किया गया, जहां से एक भरी हुई पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया। मनप्रीत सिंह (27), दिलप्रीत सिंह (23) और हर्षदीप सिंह (23) पर जानबूझकर गोली चलाने के आरोप लगाए गए। 2 जनवरी को लगभग 9 बजे ब्रैम्पटन के माउंटेनबेरी रोड और माउंटेन ऐश रोड क्षेत्र में उसी घर को फिर से गोलियों से निशाना बनाया गया। इस बार घर में रहने वाला कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और 4 जनवरी को जांचकर्ताओं ने तलाशी वारंट जारी कर ब्रैम्पटन के एक घर पर छापा मारा, जहां उन्होंने एक भरी हुई पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया और 25 वर्षीय धरमप्रीत सिंह, 30 वर्षीय मनप्रताप सिंह, 30 वर्षीय आत्मजीत सिंह और 21 वर्षीय अरविंदरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। चारों पर अनधिकृत रूप से हथियार रखने, अनधिकृत हथियार की मौजूदगी की जानकारी, भरी हुई पिस्तौल रखने, लापरवाही से हथियार रखने और लापरवाही से पिस्तौल चलाने का आरोप लगाया गया है। उनकी सुनवाई तक उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में अज्ञात संदिग्धों ने ब्रैम्पटन के एक घर पर गोलीबारी की, जिसमें पंजाबी युवक प्रितपाल सिंह की मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना जबरन वसूली से संबंधित थी और गलत पहचान के कारण किरायेदार भाई निशाना बन गए। ऐसी कई घटनाएं भारतीयों की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में घटित हुई हैं।सुरिंदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed