{"_id":"66181a70c7eede4d2b0f8480","slug":"seven-mobile-phones-found-during-search-in-jail-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-100979-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जेल में सर्च दौरान मिले सात मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जेल में सर्च दौरान मिले सात मोबाइल
Thu, 11 Apr 2024 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
थाना कोतवाली में पांच पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। माॅडर्न जेल में अलग-अलग बैरकों में बंद कैदियों व हवालातियों की चेकिंग के दौरान जेल प्रबंधन को 7 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जेल प्रबंधन ने सभी मोबाइल फोन कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सतपाल सिंह व कुलजीत सिंह ने बताया कि वह जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को हवालाती विजय कुमार निवासी पगजिया पगलिया जालंधर व हवालाती सरवण सिंह निवासी गांव लाटियांवाल के कब्जे से 2 मोबाइल एक सिम समेत बैटरी बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने दोनों मोबाइल कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट गुरजिंदर सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ व जेल गार्द के साथ जेल की सभी बैरकों में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों में बंद हवालाती सुखचैन सिंह निवासी पीर मुहम्मद मक्खू फिरोजपुर, हवालाती शंकर निवासी गांव फजलाबाद फत्तूढींगा व हवालाती सूरज निवासी चाचा कालोनी लोहिया जालंधर के कब्जे से 5 मोबाइल, एक सिम समेत बैटरी बरामद हुई। जेल प्रबंधन ने सभी मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।