Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Second instance of firing at businessman's home over extortion demand

Jalandhar News: रंगदारी के लिए कारोबारी के घर पर दूसरी बार फायरिंग

Fri, 06 Nov 2026 07:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 06 Nov 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Second instance of firing at businessman's home over extortion demand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ममदोट (फिरोजपुर)। ब्लॉक ममदोट में रंगदारी की मांग को लेकर अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी मनीष चोपड़ा के घर पर दूसरी बार गोलियां चलाईं। बाइक सवार दो युवक वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ ही मिनटों में भाग निकले। आरोपियों ने कारोबारी के घर के मुख्य गेट से गोलियां चलाईं।

हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना के समय कारोबारी के परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मचारी भी घर के अंदर मौजूद था। हालांकि, पुलिस कर्मचारी की ओर से हमलावरों पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गई। मनीष चोपड़ा को कुछ समय पहले विदेशी नंबर से रंगदारी के लिए फोन आया था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बावजूद करीब दो सप्ताह पहले भी उनके घर पर फायरिंग हुई थी। पहली घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया था। पुलिस ने कारोबारी को सुरक्षा भी मुहैया करवाई थी। इसके बावजूद दोबारा हुई फायरिंग ने कारोबारी परिवार की सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मनीष चोपड़ा आप पार्टी के कार्यकर्ता हैं और विधायक रजनीश दहिया के खास व्यक्ति बताए जाते हैं। उनका किराना का बड़ा कारोबार है और वे कोठियां बनाकर भी बेचते हैं। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed