{"_id":"57c6dd1f4f1c1bde042cb616","slug":"school-auto-maintenance-certificate-traffic-police-road-accident-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्कूली ऑटो के लिए मैनटेनेंस सर्टिफिकेट जरूरी करेगी ट्रैफिक पुलिस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्कूली ऑटो के लिए मैनटेनेंस सर्टिफिकेट जरूरी करेगी ट्रैफिक पुलिस’
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 31 Aug 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपीजे स्कूल के ऑटो के पलटने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस हादसे को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस आने वाले दिनों में स्कूली ऑटो के लिए मैनटेनेंस सर्टिफिकेट जरूरी करने जा रही है।
यह बात एडीसी (पी) रविंदर पाल सिंह संधू ने कही है। वह बुधवार को इस हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने स्कूली ऑटो रिक्शा के संबंध में सख्त कदम उठाने की बात कही। एडीसी (पी) संधू ने कहा कि ट्रैफिक विभाग की ओर से इस बात पर विचार किया जा रहा है कि इन स्कूली ऑटो की किसी एजेंसी से तीन या छह माह के बाद ऑटो की मशीनरी की जांच करवाई जाए।
मशीनरी की जांच के लिए स्कूली ऑटो चालकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इससे एक्सल टूटने या फिर किसी अन्य खराबी की वजह से हादसा होने से बचाया जा सकता है।