फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sant Seechewal met Foreign Minister Jaishankar

Jalandhar News: संत सीचेवाल ने विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात

Mon, 01 Jul 2024 09:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 01 Jul 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Sant Seechewal met Foreign Minister Jaishankar
विभिन्न देशों में फंसे पंजाबी युवकों के मामले उठाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)। विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की। संसद के चल रहे सत्र के दौरान संत सीचेवाल ने विदेश मंत्री जय शंकर को विभिन्न देशों में फंसे पंजाबियों के बारे में पत्र सौंपा।
संत सीचेवाल ने कहा कि विदेश मंत्री ने उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को बहुत ध्यान से सुना और विदेश मंत्रालय आश्वासन दिया भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है और उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि ट्रैवल एजेंटों के हाथों कई युवा विदेशों में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री को जो पत्र दिया है, उसमें एक पत्र आर्मेनिया की जेल में 12 भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें अधिकतर पंजाबी हैं। इसी तरह उन्होंने उन युवाओं के बारे में भी बताया जिन्हें जबरन रूसी सेना में भर्ती किया गया था। इनमें से दो युवाओं के माता-पिता ने संत सींचेवाल से संपर्क किया। विदेश मंत्री के समक्ष कुवैत में जर्मनजीत सिंह नाम के एक युवक का मामला भी उठाया गया, जो लंबे समय से जेल में है, जबकि उसकी ब्लड मनी का भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई की जेल में फंसे 17 पंजाबी लड़कों का मामला भी बेहद गंभीर है। पिछले डेढ़ साल से इन युवकों के माता-पिता अपने बच्चों को जेल से छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इन अभिभावकों का दावा था कि वहां विवाद के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। ऐसे में इन युवकों को शक के आधार पर पकड़ा हुआ है। संत सीचेवाल ने एक बार फिर पंजाबियों से अपील की कि वे ट्रैवल एजेंटों के चक्कर में पड़कर अपनी जान जोखिम में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed