{"_id":"574c6b1a4f1c1b7c28109819","slug":"sad-dispute-political-damanveer-philour-ajit-singh-kohar-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद में बवाल, कोहाड़ के खिलाफ मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद में बवाल, कोहाड़ के खिलाफ मोर्चा खोला
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Mon, 30 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में दमनवीर फिल्लौर के बयान का विरोध करते गुरदयाल सिंह चिट्टी, सर्किल प्रधान लांबड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल में जालंधर में फूट पैदा हो गई है।
विधायक सरवण सिंह फिल्लौर के बेटे दमनवीर फिल्लौर ने जहां परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया वहीं शिअद के कई सर्किल जत्थेदारों ने कोहाड़ की हिमायत में खड़े होकर विधायक का टिकट काटने तक की मांग कर डाली।
सोमवार को करतारपुर हलके के तीन अकाली सर्किल प्रधानों ने अपने समर्थकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि शिअद विधायक सरवण सिंह फिल्लौर के बेटे दमनवीर पार्टी का माहौल खराब कर रहे हैं। गुरदयाल सिंह चिट्टी सर्किल प्रधान लांबड़ा, राजिंदर सिंह नागरा सर्किल प्रधान सदर और रंजीत सिंह काहलो सर्किल प्रधान करतारपुर ने कहा कि दमनवीर सिंह कभी विधायक अविनाश चंद्र पर सवाल उठाते हैं तो कभी कोहाड़ के बनाए पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हैं। तीनों ने संयुक्त रूप से पार्टी हाईकमान से मांग की है कि फिल्लौर को टिकट न दिया जाए। ऐसा हुआ तो वह खुलकर विरोध करेंगे। जिक्रयोग है कि दमनवीर फिल्लौर ने पिछले दिनों परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ पर खुलकर हमला बोला था।
वहीं दमनवीर फिल्लौर ने कहा कि चुनावी सीजन है और इन तीनों जत्थेदारों का यही काम है। तीनों चुनावों में निकलकर आते हैं और अपनी रोटियां सेंकने लगते हैं। इन तीनों ने कभी इलाके में शिअद विधायक की दिल से हिमायत नहीं की उलटा अंदर खाते टांग खिंचाई की है।