{"_id":"5444dd219afc01fbe09ef88cb68eb8c4","slug":"robert-and-modi-who-is-at-greater-risk-of-lekhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबर्ट और मोदी में किसे अधिक खतरा है : लेखी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट और मोदी में किसे अधिक खतरा है : लेखी
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 09 Nov 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी का कहा कि क्या राबर्ट या प्रियंका वाड्रा की जान को मोदी से अधिक खतरा है।
उन दोनों को विशेष सुरक्षा दी है और मोदी की सुरक्षा पर राजनीति हो रही है। वह शनिवार को जालंधर में भाजपा लीगल सेल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं।
प्रवक्ता ने पत्रकारों से कहा कि मोदी की रैली में 15 बम कैसे पहुंच गए? सुरक्षा एजेंसियां के पास खोजी कुत्तों के अलावा बम खोजने वाले उपकरण होते हैं, उनसे बचकर बम कैसे रख दिए।
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार या पीएमओ हाउस से एक कॉल कर मोदी से इस बात पर दुख नहीं जताया गया। कांग्रेस आईबी और सीबीआई का मिस्यूज करने में लगी है। लेखी ने कहा कि गुजरात के आठ एनकाउंटर सीबीआई को नजर आ रहे हैं, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में 89 एनकाउंटरों पर सीबीआई को सांप सूंघ जाता है।
उन्होंने कहा कि देश में सोनिया गांधी और राहुल गांधी हिटलर राज चलाने की कोशिश में हैं। जिस ढंग से ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, वह हिटलरशाही की याद दिलाता है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी ने 1975 में इमरजेंसी लगाकर अपने इरादों से लोगों को बता दिया था। कांग्रेस के लिए दिक्कत यह है कि वह मोदी की लोकप्रियता से घबरा गई है।
पंजाब में आतंकवाद पर झाड़ा पल्ला
भाजपा प्रवक्ता से जब पूछा कि पिछले दिनों जालंधर में खुलेआम आतंकियों के समर्थन में बोर्ड लगाए गए। इनमें ऐसे लोगों की फोटो लगाई गई, जिनसे विस्फोट पदार्थ बरामद हुए थे।
सरकार ने उन होर्डिंग्स को हटवाने के लिए कुछ नहीं किया। इस बीच विधायक मनोरंजन कालिया ने स्थिति को संभाला और कहा कि जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन उन्होंने हाउस में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से होर्डिंग्स के खिलाफ आवाज उठाई।