फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Robbers entered home in Firozpur, child's intelligence failed their plan

ट्यूशन पढ़ाने के बहाने फिरोजपुर में घर में घुसे लुटेरे, बच्चे की समझदारी ने नाकाम किए इरादे

Thu, 21 Jan 2021 09:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Robbers entered home in Firozpur, child's intelligence failed their plan
ट्यूशन पढ़ाने के बहाने कुछ लोग लूटपाट के इरादे से घर में घुस आए लेकिन बच्चे की समझदारी से उनके इरादे नाकाम हो गए। जैसे ही आरोपियों ने पिस्तौल निकाली बच्चा घर की छत पर चढ़कर चिल्लाने लगा। पड़ोसियों को इकट्ठा होता देख लुटेरे वहां से भाग निकले। उधर, सूचना मिलते ही मक्खू पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

घर के मुखिया जसमीत सिंह वासी मक्खू ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे उनके घर में दो आदमी, एक महिला व बच्चा घुस गए। वह घर में मौजूद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने संबंधी बातचीत करने लगे। घर में मौजूद महिलाओं ने कहा कि उनके बच्चे पड़ोस में ट्यूशन पढ़ते हैं। उसके बाद लुटेरों के साथ आई महिला ने घर में मौजूद बहू से पानी पिलाने को कहा। बहू पानी लेने किचन में गई तो उक्त महिला भी पीछे-पीछे चली गई। इतने में एक लुटेरे ने पिस्तौल निकालकर एक बच्चे की कनपटी पर लगा दी। बच्चे की कनपटी पर पिस्तौल तानी देख घर में मौजूद दूसरा बच्चा मकान की छत पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा। बहू ने लुटेरों के साथ आई महिला को पकड़ने की कोशिश की। पड़ोसी बच्चे की आवाज सुनकर इकट्ठा होने लगे तो लुटेरे वहां से भाग निकले। जसमीत ने बताया कि इसी मोहल्ले में कुछ दिन पहले लुटेरे सुनार के घर पुलिस वाले बनकर घुसे थे। इस प्रकार की कई वारदातें क्षेत्र में हो चुकी हैं। एएसआई कर्मजीत सिंह के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर लुटेरा गिरोह का सुराग लगाया जा रहा है। घर से लुटेरे कुछ भी नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed