फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   road accident one dead two injured in abohar

पुलिस का नाका देख भागे युवाओं की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Wed, 19 Feb 2020 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
road accident one dead two injured in abohar
अबोहर में पेड़ों से टकराने के बाद पलटी कार। - फोटो : ABOHAR
श्रीगंगानगर रोड चुंगी के पास मंगलवार की रात लगे पुलिस नाके को देखकर भागे युवाओं की कार कंधवाला रोड पर पेड़ों से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन युवाओं में से एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का टायर, इंजन और ढांचा अलग-अलग बिखर गए। मामले की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया और शव मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस ने महाराणा प्रताप मार्केट के सामने नाका लगाया था। इसी दौरान शहर की ओर से आई स्कोडा कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने कार भगा ली। भागते समय कार कंधवाला रोड पर वैक्सिंग प्लांट के नजदीक पेड़ों से टकरा गई। इससे कार में सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वह डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पटेल पार्क के नजदीक रहने वाले वरुण भठेजा पुत्र अशोक कुमार और घायलों की पहचान उत्तम विहार कालोनी निवासी मोहित भठेजा पुत्र सुरेंद्र कुमार व अमित कुमार पुत्र हरीकृष्ण के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर वरुण का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पता चला है कि किसी आढ़त की दुकान पर कार्य करने वाला वरुण तीन बहनों व दो भाइयों में सबसे बड़ा था। इसकी दो बहनें विवाहित तथा एक बहन व एक भाई अविवाहित है। वरुण के पिता की मौत हो चुकी है। दो माह पूर्व उसके एक बहनोई की भी मृत्यु हो गई। उसका छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है ऐसे में वरुण की वृद्धा मां और भाई बहन का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर-दूर तक बिखर गए कार के टुकड़े
स्कोडा कार की गति इतनी तेज थी कि इसकी टक्कर में दो पेड़ टूट गए और इंजन, टायर, बॉडी सहित अन्य हिस्से दूर-दूर तक बिखर गए। कार का इंजन सड़क के एक ओर पड़ा था और उसकी बॉडी सड़क के दूसरी ओर खेत के किनारे लगी कंटीली तार पर जा गिरी। टायर और कई अन्य हिस्से दूर-दूर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed