{"_id":"654d0ce0ce07effcdb0855a6","slug":"road-accident-due-to-fog-four-people-got-serious-injuries-abohar-news-c-16-1-pkl1027-280655-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: धुंध के चलते हुए सड़क हादसा, चार लोगों को आई गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: धुंध के चलते हुए सड़क हादसा, चार लोगों को आई गंभीर चोटें
Thu, 09 Nov 2023 10:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। वीरवार की सुबह आई घनी धुंध के कारण राजस्थान से पंजाब की ओर आ रही एक पंजाब रोडवेज की सवारियों से लदी बस ट्राले में टकरा गई जिससे बस में सवार चार सवारियों को गंभीर चोटें आई जबकि अन्य मामूली रूप से चोटिल हुए। घायलों को अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव कलर खेड़ा के पास ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। धुंध के चलते एक ट्राला उक्त पुल पर चढ़ गया लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि आगे रास्ता बंद है तो वह अपने ट्राले को बैक कर रहा था कि इसी दौरान गंगानगर की ओर से आ रही एक बस को धुंध के कारण यह ट्राला दिखाई नहीं दिया और तेज गति बस ट्राले में टकरा गई जिससे बस में सवार लुधियाना निवासी संतोष, नवांशहर की सुशीला, खुईयां सरवर की वीना और मंजू रानी घायल हो गए जबकि अन्य सवारों को मामूली चोटें आईं।
घटना को देखते हुए आसपास के लोग एकत्रित हुए और इन घायलों को तुरंत अबोहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर थाना खुईयां सरवर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।