फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   retired army person dies in accident in Hoshiarpur man and woman injured

Punjab: एक के बाद एक कई वाहन टकराए, पूर्व सैनिक की मौत, पुरुष व महिला घायल, होशियापुर में हुआ हादसा

Thu, 18 Jul 2024 07:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Jul 2024 07:38 PM IST
सार

पंजाब के होशियारपुर में हुए सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हुई है। हादसे में एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। 

विज्ञापन
retired army person dies in accident in Hoshiarpur man and woman injured
मृतक पूर्व सैनिक कमलजीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

होशियारपुर के नसराला स्थित नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक कई वाहनों में टक्कर हो गई। होशियारपुर-जालंधर रोड पर तारागढ़ मोड़ के पास दो कारों और दो बाइक सहित कुल 4 वाहनों की भीषण टक्कर में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में लोग लोग एक पुरुष व एक महिला घायल हुए हैं। मृतक की पहचान पूर्व सैनिक कमलजीत सिंह (44) निवासी धीरोवाल, नारू नंगल के तौर पर हुई है। कमलजीत सिंह सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कमलजीत सिंह अपनी बाइक पर जालंधर में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान बलेनो कार में सवार विशाल चोपड़ा, पत्नी अंजलि और बेटी माहिरा के साथ हिमाचल के हमीरपुर से जालंधर अपने घर आ रहे थे। एक अन्य कार में पंकज निवासी हमीरपुर, हिमाचल अपनी आई-20 कार में अपने परिवार, पत्नी नेहा तन्वी और दो बच्चों अंश और दिवांश के साथ अमृतसर जा रहे थे। इस दौरान अर्पण कुमार निवासी बरयाल नजदीक शामचुरासी अपनी बाइक पर रात्रि ड्यूटी देकर अपने घर आ रहा था। ये सभी गाड़ियां होशियारपुर से जालंधर की ओर आ रही थीं, तभी तारागढ़ मोड़ पर चारों वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन


इस भयानक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी नसराला के कर्मचारी एएसआई कश्मीरी लाल, एएसआई गुरवीर सिंह और सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई गुरवीर सिंह व सिपाही गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया, लेकिन बाइक चालक पूर्व सैनिक कमलजीत सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार अर्पण कुमार का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है और कार सवार नेहा तन्वी को डॉक्टरों ने मरहम पट्टी कर घर भेज दिया। हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पूर्व सैनिक कमलजीत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed