फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Refined oil price hiked due to Ukraine war

यूक्रेन युद्ध का दिखने लगा असर: रिफाइंड 15 तो डालडा 10 रुपये प्रति लीटर महंगा, व्यापारी बोले- जानबूझ कर बढ़ाए जा रहे दाम

Mon, 28 Feb 2022 01:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Feb 2022 01:07 AM IST
सार

रिफाइंड के पेशे से जुड़े व्यापारी अंकित का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच में छिड़ी जंग के कारण सारी मार्केट डिस्टर्ब हो गई है। 

विज्ञापन
Refined oil price hiked due to Ukraine war
खाद्य तेल - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रूस व यूक्रेन के बीच में चल रहे युद्ध के कारण मंहगाई ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस जंग के कारण भले ही पेट्रोल-डीजल के दामों मे अभी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। इस जंग के कारण पंजाब में खाद्य तेल के दाम जरूर बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा असर रिफाइंड तेल और डालडा घी में देखने को मिल रहा है। महज चार दिन में रिफाइंड के एक टीन का रेट 150 रुपये से लेकर 200 रुपये तक बढ़ गया है। 

विज्ञापन


रिफाइंड का टीन पहले 2350 रुपये का मिलता था। वह अब 2500 से 2550 रुपये तक मिल रहा है। अगर रिफाइंड के एक लीटर पैक की बात करें तो इसमें भी 15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। इसी तरह डालडा घी के दाम भी 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़े हैं। अब यह 15 किलो टीन का भाव 140 रुपये तक बढ गया है। रिफाइंड के पेशे से जुड़े व्यापारी अंकित का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच में छिड़ी जंग के कारण सारी मार्केट डिस्टर्ब हो गई है। 
विज्ञापन


रिफाइंड व घी में इस्तेमाल होने वाला पॉम ऑयल इंडोनेशिया व मलेशिया से आता है लेकिन जंग के कारण वह भारतीय बाजार में पहुंच नहीं पा रहा है, जिसके कारण रिफाइंड तेल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सूरजमुखी यूक्रेन से आता है तो उसका असर भी रिफाइंड में देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर जंग जल्द ही खत्म न हुई तो आने वाले दिनों में रिफाइंड व घी में और तेजी आने की संभावना है। व्यापारी प्रिंस कुमार का कहना है कि माना जंग के कारण तेल व घी के दाम मे बढ़ोतरी हो रही है लेकिन कुछ व्यापारी जानबूझ कर दाम बढ़ा रहे हैं। अभी तक भारत में काफी स्टाक पॉम आयल और रिफाइंड घी का पड़ा है। कुछ दुकानदारों ने अपने पास पड़े सामान के दाम अभी से बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि जंग तो कुछ दिनों के बाद हट जाएगी पर यह बढे़ दाम नहीं घटेगे, जिसका नुकसान आम आदमी को उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed