फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Put chilli in the eyes of the businessman, snatch the bag, absconding

व्यापारी की आंखों में मिर्ची डाल, बैग छीन झपटमार फरार

Sat, 26 Feb 2022 09:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
Put chilli in the eyes of the businessman, snatch the bag, absconding
पठानकोट क्षेत्र में आए दिन चोरियां व लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा चोर सरेआम दिनदहाड़े लोगों को लूट रहे हैं। ऐसी ही एक वारदात डल्हौजी रोड पर एक व्यापारी के साथ घटित हुई।
विज्ञापन

डल्हौजी रोड पर बिजली के सामान के व्यापारी प्रवीण अग्रवाल की आंखों में बाइक सवार एक युवक ने मिर्ची डाली और बैग छीनकर फरार हो गया। घटना सुंदरनगर स्थित पुलिस लाइन से मात्र 100 मीटर दूरी पर गिल एवेन्यू के पास घटित हुई। व्यापारी प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि बैग में 3 लाख रुपये, लैपटाप, मोबाइल और जरूरी कागजात थे। इस वारदात के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल फोन ट्रेस करवाया तो उसकी लोकेशन पठानकोट-डल्हौजी बाईपास राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक मिली। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर डल्हौजी बाईपास से व्यापारी का बैग बरामद किया, जिसमें मोबाइल फोन और लैपटाप था लेकिन पैसे नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, उस एरिया में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले शुरू कर दिए हैं। इस संबंधी प्रवीण अग्रवाल ने जिला पुलिस प्रमुख सुरेंद्र लांबा से गुहार लगाई है कि शीघ्र आरोपी को पकड़कर उनके पैसे वापस दिलवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed