{"_id":"576a7f104f1c1bd754b47e5d","slug":"punjab-roadways-panbs-works-union-strike-workers-strike-18-depots-strike-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 डिपुओं में हड़ताल, कर्मचारियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 डिपुओं में हड़ताल, कर्मचारियों ने की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 22 Jun 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्क्स यूनियन की ओर से दी गई 3 दिन बंद की काल के तहत डिपुओ पर कामकाज बंद रहा। बुधवार को पहले दिन 18 डिपो में मुकम्मल हड़ताल रही।
इस दौरान डिपो कर्मचारियों ने गेट रैली कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने पनबस की कोई भी बस डिपुओं से बाहर नहीं निकलने दी। चेयरमैन नरिंदर पाल सिंह और डिपो प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि लंबे समय से वर्करों की मानी हुई मांगों को सरकार लागू नहीं कर रही है।
इस वजह से वर्करों को हड़ताल का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि 22 से 24 जून तक संगठन का कोई भी वर्कर ड्यूटी नहीं करेगा। सभी साथी हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि सूबा कमेटी के फैसले के अनुसार 23 जून को पंजाब भर से सारे वर्कर चंडीगढ़ पहुंचकर मुख्यमंत्री की कोठी के सामने धरना देंगे। इस दौरान बलविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, सुखदेव सिंह, भुपिंदर सिंह, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह और गगनदीप सिंह मौजूद थे।