फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab news Pargat Singh faces challenge of strengthening his political base while rising above factionalism

दोआबा को फिर मिली पंजाब कांग्रेस की कमान: नए 'सरदार' के सामने गुटबाजी से ऊपर सियासी जमीन मजबूत करने की चुनौती

Sat, 03 Oct 2026 03:26 PM IST
Sharukh Khan सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 03 Oct 2026 03:26 PM IST
सार

पंजाब के नए सरदार परगट सिंह के सामने गुटबाजी से ऊपर सियासी जमीन मजबूत करने की चुनौती होगी। केपी के बाद लंबे अंतराल में दोआबा को पंजाब कांग्रेस की कमान फिर मिली है। परगट के जरिए गुटों से ऊपर संगठन खड़ा करने की चुनौती है।

विज्ञापन
Punjab news Pargat Singh faces challenge of strengthening his political base while rising above factionalism
punjab - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब की 2027 की सियासी जंग में कांग्रेस ने अपना कप्तान दोआबा से चुना है। जालंधर कैंट से विधायक और पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने राजा वड़िंग की जगह ली है, जिन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। परगट के सामने गुटबाजी से ऊपर सियासी जमीन मजबूत करने की बड़ी चुनौती रहेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने ऐसे समय में दोआबा के चेहरे पर दांव लगाया है, जब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है और पार्टी के भीतर लंबे समय से गुटबाजी खींचतान चर्चा में रही है। हाईकमान की कोशिश अलग-अलग खेमों के बीच स्वीकार्य चेहरा सामने लाने की भी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोआबा को करीब डेढ़ दशक बाद फिर प्रदेश कांग्रेस की कमान मिली है। इससे पहले महिंदर सिंह केपी 14 फरवरी 2008 से 12 जनवरी 2010 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे थे। 

उनके बाद इस पद पर कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, सुनील जाखड़, नवजोत सिंह सिद्धू और राजा वड़िंग जैसे नेता रहे। राजनीतिक तौर पर इसका दूसरा पहलू ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

मालवा सबसे बड़ा चुनावी क्षेत्र
पंजाब की चुनावी राजनीति में मालवा सबसे बड़ा चुनावी क्षेत्र है और कांग्रेस को 2027 की लड़ाई में यहां अपनी जमीन मजबूत करनी होगी। ऐसे में संगठन की कमान दोआबा के नेता को सौंपना क्षेत्रीय संतुलन का संकेत भी है। 

 

परगट की जालंधर कैंट की राजनीति, पूर्व मंत्री का अनुभव और हॉकी के मैदान से बनी पहचान उन्हें पारंपरिक गुटीय राजनीति से अलग सार्वजनिक पहचान देती है। अब असली चुनौती चन्नी, बाजवा, वड़िंग, रंधावा समेत वरिष्ठ नेताओं को एक चुनावी रणनीति पर साथ लाने की है। 

टिकट की राजनीति में संतुलन बनाने की भी परीक्षा होगी
परगट के सामने सिर्फ सरकार के खिलाफ विपक्षी अभियान खड़ा करने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि जिला और ब्लॉक स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और टिकट की राजनीति में संतुलन बनाने की भी परीक्षा होगी। अब देखना होगा कि परगट इस कमान को गुटीय खींचतान से ऊपर उठाकर चुनावी संगठन में कितना बदल पाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed