फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man's motorcycle stolen from outside the hospital.

Jalandhar News: अस्पताल के बाहर से व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी

Sat, 03 Oct 2026 05:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 03 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Man's motorcycle stolen from outside the hospital.
BIKE
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिल्का। राजन कक्कड़ अस्पताल के बाहर से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जब व्यक्ति अपने बेटे के जन्म की खुशी में मिठाई खरीदने निकला तो उसे बाइक चोरी होने का पता चला।

लवली ने बताया कि उसकी पत्नी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया था। नवजात शिशु का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे डॉ. राजन कक्कड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे की तबीयत में सुधार होने पर वह परिवार और स्टाफ के लिए मिठाई लेने बाहर आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। लवली ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक अज्ञात नौजवान मोटरसाइकिल चुराकर ले जाता दिखा। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed