{"_id":"4841c8be383cac78101f7e9a72566fb3","slug":"punjab-mansa-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लालच में पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लालच में पति की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Tue, 30 Jun 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति की दूसरी पत्नी और सौतेले बेटे ने जमीन के लालच में अपनेे एक दोस्त के साथ उसकी हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द कर दिया।
बुजुर्ग के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दर्शन सिंह कुछ समय से अपने गांव चक्क भाईके से बुढलाड़ा के वार्ड नंबर चार में अपनी नाबालिग नातिन के साथ रहने लगा था। उसके दो बेटों और बेटी की पहले ही मौत हो चुकी थी।
पत्नी की मौत के बाद उसने अपनी और नातिन की देखरेख के लिए एक 42 वर्षीय बलविंदर कौर निवासी करनाल को पत्नी के रूप में अपने साथ रख लिया था। बलविंदर के साथ उसका करीब 20 वर्षीय बेटा गुरजीत सिंह भी रह रहा था। मृतक के भाई दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि बलविंदर कौर ने दर्शन सिंह पर दबाव डालकर पांच एकड़ जमीन व घर की वसीयत अपने नाम करवा ली थी।
वह रजिस्ट्री अपने नाम करवाने के लिए उस पर लगातार दबाव डाल रही थी। उसके अनुसार दर्शन सिंह ने उसे उक्त बातें बताते बलविंदर कौर, उसके बेटे गुरजीत सिंह और उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह से जान को खतरे की आशंका जताई थी। उसने आरोप लगाया कि उसका भाई करीब एक माह से लापता है।
उक्त तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को भी कहीं खुर्द बुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा रही। डीएसपी राजवीर सिंह बोपराय ने बताया कि मृतक के भाई जीत सिंह के बयान पर उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।