फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, badal, bhola

भोला के मामले में सीबीआई जांच नहीं : बादल

Tue, 24 Dec 2013 10:50 PM IST
अमर उजाला (करतारपुर/जालंधर)
अमर उजाला (करतारपुर/जालंधर) Updated Tue, 24 Dec 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, badal, bhola
कुख्यात ड्रग तस्कर भोला के पंजाब के तीन मंत्रियों के ड्रग तस्करी में लिप्त होने के दावे पर सीएम प्रकाश सिंह बादल ने सीबीआई जांच करवाने से साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन


भोला ने कहा था कि वह तीनों मंत्रियों के नाम बताने के लिए तैयार है लेकिन वह सारा खुलासा सीबीआई के सामने करेगा। इस पर बादल ने साफ शब्दों में इंकार करते हुए कहा कि सीबीआई को जांच देने का सवाल ही नहीं है। वे चाहते हैं कि केंद्रीय एजेंसियों की पंजाब में कम से कम दखलंदाजी हो। बादल मंगलवार को करतारपुर इलाके में आए हुए थे और इस दौरान खास तौर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएम बादल ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का भविष्य राजनीति में कैसा रहेगा, यह कहना काफी जल्दबाजी होगी। क्या केजरीवाल की तर्ज पर पंजाब में भी वीआईपी सिक्योरिटी कल्चर पर ब्रेक लगेगी, इस पर बादल ने कहा कि सिक्योरिटी का मामला केंद्रीय खुफिया एजेंसियों व प्रदेश खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर तय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल द्वारा सुरक्षा न लेना उनका पर्सनल मुद्दा हो सकता है। पंजाब में आम आदमी पार्टी का भविष्य और उनके द्वारा चलाए जा रहे भरती अभियान पर बादल ने कहा कि हर पार्टी को अपना क्षेत्र बढ़ाने का अधिकार होता है। क्या आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ताधारी पार्टी के लिए चुनौैती बन सकती है, इस पर बादल ने खुलकर कुछ नहीं कहा।

बहुत कुछ देखना पड़ता है काका जी
बहुजन समाज पार्टी की स्टेट लीडरशिप द्वारा छह घंटे नेशनल हाईवे जाम करने और किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने के मामले में सीएम बादल ने हंसते हुए कहा कि काका जी काफी कुछ देखना पड़ता है। जेल में बंद गुरमीत सिंह की पैरोल रद्द करने की बात पर बादल ने कहा कि कैदी को छुट्टी देना या न देना, जेल प्रबंधकों का अधिकार होता है। इसमें सरकार का कोई दखल नहीं होेता।


पिम्स को कार्यशैली सुधारने को कह सकते हैं
पिम्स पर संकट गहराने की बात सीएम ने कहा कि सरकार ने इंस्टीट्यूट को लीज पर दे रखा है। अब वहां की सोसाइटी फोर्टिस को शामिल करे, तो इस पर उनको क्या आपत्ति हो सकती है। हां, पंजाब सरकार पिम्स प्रबंधकों को अपनी कार्यशैली सुधारने की बात जरूर कह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed