{"_id":"68f3967fcf860ec75305c69b","slug":"punjab-government-wants-video-of-shaheed-e-azam-bhagat-singh-from-britain-jalandhar-news-c-16-1-pkl1066-848887-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: ब्रिटेन से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की वीडियो चाहती है पंजाब सरकार, यूके के कानूनविदों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: ब्रिटेन से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की वीडियो चाहती है पंजाब सरकार, यूके के कानूनविदों से मांगा सहयोग
Sat, 18 Oct 2025 07:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:00 PM IST
सार
इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में इस महान शहीद की कोई भी वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ब्रिटेन से शहीद-ए-आजम भगत सिंह के दुर्लभ वीडियो फुटेज चाहती है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। सूबे के सीएम भगवंत सिंह मान ने इस संदर्भ में ब्रिटेन के कानूनविदों से चंडीगढ़ में बैठक कर उनसे सहयोग की अपील की है।
इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में इस महान शहीद की कोई भी वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार स्कॉटलैंड यार्ड के पास भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज, विशेष रूप से उनकी गिरफ्तारी और मुकदमे की सुनवाई से संबंधित वीडियो मौजूद हो सकती हैं।
मान ने कहा कि ये वीडियो पूरे भारतवासियों के लिए और विशेष रूप से पंजाबियों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भगत सिंह सभी के दिलों में अपार सम्मान रखते हैं। राज्य सरकार पहले से ही इन वीडियो फुटेज को प्राप्त करने के प्रयास कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल से अपील की कि वे पंजाब सरकार का सहयोग करें। राज्य सरकार इस राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे की पैरवी में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल की चेयर बारबरा मिल्स केसी, बार की चेयर की सलाहकार प्रीन ढिल्लों स्टार्किंग्स, कंसल्टेंट मेलिशा चार्ल्स और बैरिस्टर पीबी बलजिंदर बाठ सहित अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। इन सभी को सीएम की ओर से सम्मानित भी किया गया।