{"_id":"48e1f6d2ffcf1f4a3b509e42fbf02dce","slug":"punjab-faridkot-ppmet-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीएमईटी में संगरूर की नमनीत कौर टॉपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीएमईटी में संगरूर की नमनीत कौर टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Tue, 30 Jun 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने नर्सिंग कॉलेजों में बीएसई नर्सिंग के
विज्ञापन
दाखिले को लेकर दो दिन पहले चंडीगढ़ में आयोजित पीपीएमईटी परीक्षा के नतीजे
की घोषणा कर दी है।
इस परीक्षा में मात्र 54 प्रतिशत अंक लेकर संगरूर के गांव रोटाला निवासी नमनीत कौर ने टॉप किया है। इसके अलावा धूरी की विश्वदीप कौर ने 52.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, संगरूर की इंद्रप्रीत कौर व गुरदासपुर के गांव बहादुर की किरणप्रीत कौर ने 51 प्रतिशत अंक लेकर क्रमवार तीसरा व चौथा स्थान हासिल किया।
विवि के अनुसार इस परीक्षा में 4241 स्टूडेंट्स में भाग लिया था जिनमें से मात्र 706 स्टूडेंट्स ही क्लावीफाई कर पाए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 35 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के 30 प्रतिशत स्टूडेंट्स शामिल हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पीपीएमईटी परीक्षा के प्रति कोई खासा उत्साह नहीं देखने को मिला।
राज्य भर के 109 नर्सिंग कॉलेजों में बीएसई नर्सिंग की करीब 5 हजार सीटों के लिए आयोजित परीक्षा के लिए 4668 स्टूडेंट्स ने आवेदन भरा था जिनमें से 427 गैर हाजिर रहे। परीक्षा क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स की तादाद कम होने की वजह से इस वर्ष नर्सिंग कॉलेजों को अपनी सीटें भरने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।