{"_id":"689eb1f409ee6a8cce79c7b088f1299e","slug":"punjab-faridkot-deputy-cm-sukhbir-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में सुविधाओं पर खर्च होंगे छह हजार करोड़ : सुखबीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में सुविधाओं पर खर्च होंगे छह हजार करोड़ : सुखबीर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Wed, 01 Jul 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि राज्य सरकार ने सूबे के सभी गांवों
विज्ञापन
में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए छह हजार करोड़ रुपये और शहरों व
कस्बों में पीने के पानी व सीवरेज सिस्टम के लिए चार हजार करोड़ रुपये खर्च
करने की परियोजनाएं बनाई गई हैं।
इन पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। सुखबीर बादल बुधवार को यहां पर जिला योजना कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन हरजीत सिंह भोलूवाला के ताजपोशी समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब को सरप्लस बिजली वाला प्रदेश बना दिया है और यहां के लोगों को 24 घंटे बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जा रही है। पंजाब के मुकाबले दूसरे प्रदेशों हरियाणा, राजस्थान व यूपी आदि ने बिजली सप्लाई का बुरा हाल है। उपमुख्यमंत्री सुखबीर ने कहा कि राज्य के तमाम शहरों को फोरलेन सड़कों से जोड़ने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है और इस परियोजना पर 19 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे पर आने वाले रेलवे फाटकों पर 100 से भी फ्लाईओवर बनाए जा चुके हैं और अक्तूबर तक फरीदकोट व कोटकपूरा के रेलवे फाटकों पर भी फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
उपमुख्यमंत्री सुखबीर ने कहा कि उन्होंने फरीदकोट से ही अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया था और वह यहां के विकास में कभी कोई कमी नहीं आने देगे। इस मौके पर सीपीएस मनतार सिंह बराड़, विधायक दीप मल्होत्रा, चेयरमैन पीआरटीसी अवतार सिंह बराड़ आदि भी हाजिर हुए।
गैर जिम्मेवार राजनेता हैं कैप्टन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर ने पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को गैर जिम्मेवार राजनेता की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि वे 15 दिन सरगर्म रहने के उपरांत 15 दिन गायब हो जाते हैं और ऐसे नेता से शिअद सरकार को कोई खतरा नहीं है। पंजाब में शिफ्ट हो रहे आतंकवादियों के संदर्भ में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पंजाब की शांति को कोई खतरा पैदा नहीं होगा और भाजपा के ऐतराज को गठबंधन की तालमेल कमेटी की बैठक में सुलझा लिया जाएगा। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में शिअद के मुख्यमंत्री पद के दावेदार का फैसला खुद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ही करेंगे।
कांग्रेस व एक्शन कमेटी का हंगामा
उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेसी वर्करों और अपहरण कांड विरोधी एक्शन कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। ताजपोशी समारोह में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को काले झंडे दिखाने जा रहे हलका इंचार्ज धनजीत सिंह धनी समेत 22 कांग्रेसी वर्करों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
उधर, उपमुख्यमंत्री से मुलाकात न करवाने पर एक्शन कमेटी के सदस्यों ने भी रेस्ट हाउस के पास सड़क पर धरना दिया और भविष्य में फरीदकोट में आने वाले सरकार के मंत्रियों के घेराव करने का ऐलान किया।