फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   PSPCL JE and lineman arrested for taking bribe in Jalandhar

घूसखोर जेई व लाइनमैन गिरफ्तार:जालंधर में बिजली मीटर बदलने की एवज में मांगे थे 10 हजार, विजिलेंस ने लगाया ट्रैप

Fri, 17 Jan 2025 04:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 17 Jan 2025 04:51 PM IST
सार

घर पर लगे पुराने बिजली मीटर को बदलने और नया मीटर लगाने की एवज में विभाग के जेई और लाइनमैन ने उपभोक्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी। दोनों आरोपियों को विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
PSPCL JE and lineman arrested for taking bribe in Jalandhar
जेई और लाइनमैन गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर में विजिलेंस ने बिजली विभाग के घूसखोर जूनियर इंजीनियर (जेई) और लाइनमैन को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के भोगपुर में जेई और लाइनमैन को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किया गया जूनियर इंजीनियर पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) भोगपुर में तैनात है। आरोपियों की पहचान जेई मनजीत सिंह और लाइनमैन हरजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ जालंधर रेंज विजिलेंस में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी। 
विज्ञापन


जालंधर विजिलेंस अधिकारी के अनुसार मकसूदां के सुदर्शन पार्क एरिया के रहने वाले सुमीत वधवा की तरफ से एक शिकायत दी गई थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए विजिलेंस ने ट्रैप लगाया था। इसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क कर सुमीत वधवा ने शिकायत दी थी कि उक्त दोनों आरोपी उसके घर पर लगे पुराने मीटर को हटाने और नया मीटर लगाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। उक्त लाइनमैन यूपीआई पेमेंट के जरिये पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था। बाकी राशि के रूप में 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने मामले में जांच शुरू की। सरकारी गवाहों की उपस्थिति में दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी रिश्वत की दूसरी किस्त लेने के लिए आए थे। इसी दौरान दोनों की गिरफ्तार हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed