फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Protesters attacked ASI, torn uniform

प्रदर्शनकारियों ने एएसआई पर किया हमला, फाड़ी वर्दी

Wed, 02 Nov 2022 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Protesters attacked ASI, torn uniform
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। गुरुहरसहाए में प्रदर्शनकारियों ने एएसआई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और वर्दी भी फाड़ डाली। गुरुहरसहाए पुलिस ने बुधवार को 22 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही दो को गिरफ्तार भी कर लिया है।

गुरुहरसहाए के लाइटों वाले चौक पर प्रदर्शनकारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कारण पूछने पर एएसआई से उनका विवाद हो गया। एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि चरणदास सिंह की अगुवाई में प्रदर्शनकारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि थाना आरिफके में एक मामला दर्ज है, उस पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर एएसआई ने कहा कि धरना आरिफके में लगाओ या फिर एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई करवाओ। प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन की अनुमति पूछी तो तो चरणदास और सतनाम सिंह ने हाथापाई शुरू कदी। इस दौरान भगवान सिंह ने किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। चरणदास सिंह व भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई के बयान पर चरणदास सिंह वासी जीवां अराई, भगवान सिंह वासी बस्ती टिले वाली, सतनाम सिंह वासी पोजोके, सुखविंदर कौर वासी शरीह वाला बराड़, जसपाल कौर वासी बोहड़ियां, राज कौर वासी बस्ती गुरु कर्म सिंह वाली, देस राज मास्टर वासी बाजेके, जैला सिंह, गुरचरण सिंह समेत 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed