{"_id":"573dad4a4f1c1b5758ac71da","slug":"protest-punjab-anganwadi-employee-union-maneka-gandhi-muktsar-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका गांधी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनका गांधी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
Updated Thu, 19 May 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ब्लॉक गिद्दड़बाहा की वर्करों और हेल्परों ने वीरवार को एसडीएम कार्यालय के सामने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान कौर दूहेवाला ने की। इस दौरान वर्करों ने मेनका गांधी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकारी मुलाजिम का दर्जा देने की मांग की। आंगनबाड़ी वर्करों ने बताया कि बीते दिनों केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की ओर से आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के खिलाफ दिए बयान से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।
यूनियन की जिला अध्यक्ष छिंदरपाल कौर ने कहा कि जब तक उन्हें सरकारी मुलाजिम का दर्जा प्राप्त नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस दौरान इकबाल कौर, वीरपाल कौर, कंवलजीत कौर, सुखविंदर कौर, उर्मिला देवी, अमरजीत कौर, लखविंदर कौर, नसीब कौर, अमरजीत कौर मौजूद रहीं।