{"_id":"56ea797c4f1c1b6c0b8b456c","slug":"protest-nagar-nigam-union-protest-against-punjab-government-protest-at-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की यूनियनों का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की यूनियनों का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
Updated Thu, 17 Mar 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की यूनियनों की ओर से बुधवार को केंद्र और पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पंजाब भर से नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों से यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए।
इससे पहले नगर निगम के टाउन हाल में पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन और पंजाब सीवरमैन इंपलाइज यूनियन के नेतृत्व में राज्य भर की समूह नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के चेयरमैन सजन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी पे-कमीशन में समूह दर्जा चार कर्मचारियों के साथ धोखेबाजी की गई है।
पे-कमीशन में गरीब मुलाजिमों के लिए कुछ नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अच्छे दिन का वादा कर सत्ता में आई, मगर तब से ही मुलाजिमों के हितों को दरकिनार किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि पंजाब भर की सभी नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों में 30 मार्च को अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल, पंजाब सीवरमैन इंप्लाइज यूनियन के प्रधान पवन बाबा, नरेश प्रधान, बंटू सभ्रवाल, रिंपी कलयान, मोहन सिंह मोहाली, विजय साथी लुधियाना, मेजर सिंह और नरिंदर गोल्डी अमृतसर मौजूद थे।