फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, INTUC leaders protest, school owner's home, jalandhar protest, punjab

इंटक के नेताओं ने घेरे प्राइवेट स्कूल मालिकों के घर

Sun, 03 Apr 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 03 Apr 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
protest, INTUC leaders protest, school owner's home, jalandhar protest, punjab
जालंधर में स्कूल प्रबंधकों के घरों के बाहर प्रदर्शन करते इंटक के नेता व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट स्कूलों की ओर से ली जा रही मनचाही फीस और स्कूलों में बेची जा रही किताबों के विरोध में रविवार को इंटक ने प्राइवेट स्कूल मालिकों के घरों का घेराव किया। इंटक के पंजाब प्रधान मलविंदर सिंह लक्की के अगुवाई में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता प्राईवेट स्कूल डिप्स के मालिक तरविंदर राजू के घर पर पहुंचे। वहां पर इंटक कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


डिप्स के मालिक तरविंदर राजू ने लक्की को विश्वास दिलाया कि वे उनकी मांगों को अपने सभी स्कूलों में लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पहले से ही 200 गरीब बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने करीब 60 बच्चे गोद ले रखे हैं। इसके बाद इंटक के कार्यकर्ता सेंट सोल्जर के मालिक के घर पहुंचे, लेकिन वे उनसे नहीं मिले। इंटक के नेता लक्की ने कहा कि वे उनके घर के बाहर मांग पत्र लगा आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके बाद वे सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी के घर पहुंचे। लेकिन उनके वहां न होने के कारण वहां पर भी मांग पत्र छोड़ आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि स्कूलों में सांझी कमेटी बनाई जाए। इसमें अभिभावक, शहर के गणमान्य लोग व सरकारी अफसर हों। इसके साथ 15 हजार से कम वेतन वाले मजदूरों के बच्चों को भर्ती किया जाए। इस मौके पर इंटक के नेशनल जरनल सचिव अशोक गुप्ता, करनैल सिंह भाटिया, देसराज, विनोद थापर, प्रिंतपाल सिंह पाल, तजिंदर सिंह हैरी, बंसी लाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed