फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, fury, bus operators, students protest, protest against bus operator, muktsar, jalandhar

बस ऑपरेटरों की मनमानी के खिलाफ विद्यार्थियों में रोष

Wed, 14 Sep 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Wed, 14 Sep 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
protest, fury, bus operators, students protest, protest against bus operator, muktsar, jalandhar
धरना - फोटो : demo
बस ऑपरेटरों की मनमानी के खिलाफ बुधवार को पंजाब स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सरकारी कॉलेज के सामने धरना लगा यातायात ठप कर दिया। इस दौरान नेताओं ने डीटीओ और जनरल मैनेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। नेताओं ने कहा कि समझौता होने के बावजूद उसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन


जोनल नेता गगन संग्रामी ने कहा कि बीते समय में डीटीओ हरदीप सिंह और पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर ने बैठक के दौरान बस ऑपरेटरों से समझौता करवाया था। इस दौरान कॉलेज लगने और छुट्टी के समय दो-दो बसें विद्यार्थियों को लेकर आने और जाने के लिए पास की थी।
विज्ञापन


साथ ही हर बस में 15 विद्यार्थियों के जाने की सुविधा दी गई थी, लेकिन इसको लागू नहीं किया गया। यहां तक कि बस में चढ़ने वाले कुछ विद्यार्थियों को पहचान पत्र भी बस वालों ने छीन लिए हैं। नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह सरकारी कॉलेज में आने वाले हर सरकारी अधिकारी का बायकाट करने के साथ ही सरकारी अधिकारियों की नो एंट्री का बोर्ड भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने वीरवार को डीटीओ और जनरल मैनेजर से बातचीत करवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपना धरना समाप्त किया। इस दौरान लवप्रीत झोरड़, लवि, संगीता रानी, नेहा, धीरज कुमार, मनदीप सिंह, राजप्रीत सिंह और गुरप्यार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed