फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Protest against slow lifting of wheat in Kotkapura

कोटकपूरा मंडी में लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार से मजदूर परेशान

Mon, 11 May 2020 09:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Protest against slow lifting of wheat in Kotkapura
कोटकपूरा की मुख्य अनाज मंडी में लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार के खिलाफ रोष जताते लेबर यूनियन के पदाधिक? - फोटो : FARIDKOT
पिछले 10 दिन में तीन बार बारिश और दो बार ओलावृष्टि हो चुकी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर आने दिनों में बादल छाए रहने की चेतावनी दी है। बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव अनाज मंडियों में देखने को मिल रहा है। बारिश के मौसम के बीच कोटकपूरा की मुख्य अनाज मंडी में लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार ने मजदूर वर्ग के लिए दिक्कतें बढ़ाई हुई हैं।
विज्ञापन

लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ लेबर यूनियन ने रोष जताया। यूनियन के सरपरस्त सूबा सिंह मान और प्रधान किशन कुमार बब्बू ने कहा कि फसल बिकने के बाद बोरियों की लिफ्टिंग होने तक उसे संभालने की जिम्मेदारी मजदूर की होती है। मंडी में लिफ्टिंग का कार्य काफी धीमी रफ्तार से चल रहा है। बारिश होने की सूरत में मजदूरों को बार-बार बोरियां पलटनी पड़ती है। बारिश के कारण बोरियों के भीग जाने से मंडी के गोदाम में बोरियों लगवाने की भी समस्या पेश आ रही है। अब भी कोटकपूरा मंडी में लाखों की तादाद में बोरियां पड़ी हैं। यदि एक बार फिर बारिश हुई तो मजदूरों की परेशानियां बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

लेबर यूनियन की मांग है कि लिफ्टिंग में देरी के कारण माल कम होने की सूरत में डैमेज को मजदूरों की बजाय ठेकेदारों से वसूला जाना चाहिए। मजदूर वर्ग तो पहले से ही दोहरी मेहनत कर रहा है जबकि उसे लेबर एक बार की ही मिलनी है। आढ़ती गाबा ने कहा कि न सिर्फ मजदूरों को दोहरी मेहनत करनी पड़ रही है बल्कि आढ़तियों को भी दोहरा खर्चा पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed