फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Preventing Rahul from speaking is against democratic traditions: Vadra

राहुल को रोकना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ: वड़िंग

Sun, 28 Sep 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Preventing Rahul from speaking is against democratic traditions: Vadra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राहुल गांधी को गुरदासपुर जिले में रावी नदी पार कर सीमावर्ती निवासियों से मिलने से रोकने की कार्रवाई को विधानसभा में सही ठहराकर लोकतांत्रिक परंपराओं को ठेस पहुंचाई है।
वड़िंग ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी यदि कोई नेता सीमा से लगे गांवों में रहने वाले लोगों से नहीं मिल सकता तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि राहुल को तेज बहाव के कारण नाव से नदी पार करने से रोका गया। वड़िंग का कहना था कि राज्य सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर जानबूझकर राहुल को रोका क्योंकि सरकार को डर था कि वे लोगों की बदहाली सामने ले आएंगे और उसकी पोल खुल जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि न तो राज्य और न ही केंद्र सरकार के प्रतिनिधि अब तक सीमावर्ती लोगों तक सही तरीके से पहुंच पाए हैं। ऐसे में राहुल गांधी का उनसे मिलना सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर देता, इसलिए प्रशासन ने अवरोध खड़े किए।
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान के तहत वड़िंग ने लुधियाना में पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं। उन्होंने बताया कि 12 जिलों के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। उनका कहना था कि कांग्रेस 2025 में ज़िला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूत बनाकर नए जोश के साथ आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed