फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pre monsoon showers for second consecutive day

लगातार दूसरे दिन पड़ीं प्री मानसून की फुहारें

Thu, 25 Jun 2020 05:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Pre monsoon showers for second consecutive day
शहर में लगातार दूसरे दिन वीरवार को भी दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग द्वारा दिए प्री मानसून के संकेत के बीच बुधवार को 13 एमएम बारिश हुई थी। इससे अधिकतम तापमान में 11 डिग्री गिरावट के साथ 31 डिग्री सेल्सियस रह गया था। वीरवार तड़के से ही आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में छाए बादल और हवाओं के कारण लोगों ने भीषण गर्मी से राहत हासिल की। तड़के ही हल्की बूंदाबांदी हुई और पूरा दिन बारिश के बिना निकला। दोपहर के समय आसमान में सूर्य देवता के सामने आने से गर्मी का असर शुरू हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम सुहाना बना रहेगा। बता दें कि बुधवार को एक घंटे की बारिश ने नगर निगम के इंतजाम की पोल खोल दी थी। शहर के अंदरूनी इलाकों से लेकर अमृतसर हाईवे की सर्विस लेन तक एक फुट तक पानी भर गया था। शहर की अधिकतर सड़कें टूटी हैं और उनमें बड़े-बड़े गड्ढे पड़ने से बारिश के बाद बुरा हाल हो जाता है। इससे वाहन चालकों, विशेष तौर पर राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मानसून आने वाला है और नगर निगम की तरफ से कोई भी ठोस प्रबंध नहीं किए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed