{"_id":"6aa98e90df22f2c6030c81d9","slug":"youth-dies-due-to-harassment-by-in-laws-family-stages-protest-moga-news-c-371-1-mog1001-103143-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से युवक की मौत, परिजनों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से युवक की मौत, परिजनों का धरना
Tue, 15 Sep 2026 11:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और 5 माह के बच्चे को सौंपने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। पत्नी और ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से परेशान आकाशदीप सिंह की 8 सितंबर को मौत हो गई। उसने 18 अगस्त को जहरीली वस्तु निगल ली थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी पायल, साला जतिन कंडा, ससुर अमनदीप कंडा, सास ज्योति और रिश्तेदार संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने पायल को गिरफ्तार कर लिया है। आकाशदीप के पिता गुरदेव सिंह ने शिकायत में बताया कि मई 2025 में बेटे की शादी पायल से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पायल और उसका मायका परिवार आकाशदीप को मानसिक व शारीरिक रूप से तंग करने लगा। ससुराल पक्ष उसे घर जमाई बनाकर रखना चाहता था लेकिन उसने मना कर दिया। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने जहरीली वस्तु खाई। परिजनों का आरोप है कि घटना के सात दिन बाद भी अन्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
परिजनों का विरोध और मांगें
इसी के विरोध में मंगलवार को आकाशदीप के परिवार ने मोगा-कोटकापूरा रोड जाम कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सभी नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिवार ने यह भी मांग की है कि आकाशदीप का पांच माह का बेटा जो ससुराल परिवार के पास है उन्हें सौंपा जाए। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो... मोगा में मृतक के परिवार वालों ने मोगा कोटकपूरा रोड जाम किया।