फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   pong lake will have more than one lakh birds

प्रवासी पक्षियों की गिनती 30, 31 जनवरी को

Wed, 22 Jan 2020 09:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
pong lake will have more than one lakh birds
हिमाचल प्रदेश की पौंग झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों की गिनती 30 तथा 31 जनवरी को होगी। वन्य प्राणी विभाग के एसीएफ अजय शर्मा और वाइल्ड लाइफ विभाग रेंज के अफसर सेवा सिंह ने बताया कि इस समय झील में 120 प्रजातियों के करीब एक लाख से अधिक पक्षी पहुंच चुके हैं। इनके दीदार के लिए रोज 70 से 80 पर्यटक पौंग झील में पहुंच रहे हैं। सेवा सिंह ने बताया कि इस बार झील में आठ वर्ष जो पहले पक्षी आया था, उस पक्षी को फिर से झील में देखा गया है। हेडेड गीज नाम के पक्षी को वन्य प्राणी विभाग ने आठ वर्ष पहले रिंग डाला था। इसके अलावा झील में नारथन लेप विग और पाईड ऐवोसेट नाम के पांच पक्षी भी झील में पहुंच चुके हैं। वहीं हैडेड गीज नाम के करीब 45000 हजार पक्षी भी झील में देखे गए है। उन्होंने बताया कि पक्षियों का दीदार करने आने वाले सैलानियों के लिए प्रशासन की तरफ कई सुविधाएं दी जा रही है। पर्यटकों के लिए साइकिलें तथा विद्युत से चलने वाली एक गाड़ी भी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed