{"_id":"e359714359059edea840acb23c4c6abd","slug":"politcal-leaders-to-perform-in-fimls","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीजिए अब नेता भी आ गए फिल्मों में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीजिए अब नेता भी आ गए फिल्मों में
अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 19 Sep 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी की एक कहावत है कि फिल्मों का जादू सिर चढ़ कर बोलता है। यह कहावत सच हो रही है।
पहले फिल्मी दुनिया में कामयाब होने के बाद कलाकार नेता बनते थे लेकिन अब नेता कलाकार बनने लगे हैं। पैसे की लालसा में गायकों के फिल्मी दुनिया में सफल होने के बाद अब नेताओं ने भी इसमें हाथ आजमाना शुरू कर दिया है।
हंस राज हंस के बाद अब डा. राजकुमार वेरका ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। हंस राज हंस ने भी अपनी पहली फिल्म में पूर्व आर्मी आफिसर का रोल किया था और वेरका भी नई
मूवी दिल परदेसी हो गया में मेजर रणबीर सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पंजाब गायक इंद्रजीत निक्कू बतौर नायक हैं और फिल्म में मेजर रणबीर के पुत्र हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में निक्कू ने बताया कि फिल्म को कामयाब करने के लिए चल रही फिल्मों की तरह कामेडी तथा कालजिएट जिंदगी को नहीं अपनाया गया। इस फिल्म में मुहब्बत का पैगाम देने की कोशिश की गई है।
यह फिल्म एक सरदार लड़के तथा एक मुस्लिम लड़की की कहानी है। फिल्म में पाकिस्तान के मजबूत रिश्तों की बात की गई है। इस फिल्म में हया अली हीरोइन हैं और ठाकुर तपस्वी निर्देशक हैं।