फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police reached Madhya Pradesh to take murder accused on production warrant

हत्या आरोपियों को प्राडक्शन वारंट पर लेने मध्यप्रदेश पहुंची पुलिस

Fri, 29 Nov 2019 10:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Police reached Madhya Pradesh to take murder accused on production warrant
थाना सदर के गांव कोटसुखिया स्थित डेरा बाबा हरका दास में बीती 7 नवंबर को संत बाबा दयाल सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित दो नौजवानों को गत दिवस मध्यप्रदेश की शामगढ़ पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों गांव नवाकिला में रहते नाथेवाला (मोगा) निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा और गांव जैमलवाला (मोगा) निवासी अमरीक सिंह उर्फ शेरू को प्रॉडक्शन वारंट के आधार पर अपनी हिरासत में लेने के लिए कोटकपूरा पुलिस मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है। इस बात की पुष्टि डीएसपी कोटकपूरा बलकार सिंह संधू ने की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इन दोनों नौजवानों ने ही घटना वाले दिन 7 नवंबर की शाम को डेरा बाबा हरका दास में संत बाबा दयाल दास की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। केस की पड़ताल के आधार पर पुलिस द्वारा वारदात से पहले डेरे की रेकी करने वाले दो आरोपियों गांव चुगांवा (मोगा) निवासी अमरजीत सिंह उर्फ मक्खन और गांव कपूरे (मोगा) निवासी हरमीत सिंह उर्फ रूबल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और छह दिन के पुलिस रिमांड के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। इस हत्याकांड में पुलिस की जांच में सामने आया था कि यह हत्या गांव कपूरे (मोगा) के डेरा दरबार के मुखी संत बाबा जरनैल दास ने डेरा कोटसुखिया की गद्दी हासिल करने के लिए करवाई थी और जेल भेजे जा चुके दोनों आरोपियों के रेकी करने के बाद लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा और उसके साथी अमरीक सिंह उर्फ शेरू ने मिलकर हत्या कीे को अंजाम दिया था। डीएसपी बलकार सिंह संधू ने बताया कि पुलिस द्वारा लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा व अमरीक सिंह शेरू की काफी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी और इसी दौरान पुलिस को मध्यप्रदेश पुलिस से इन दोनों की वहां पर गिरफ्तारी होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उनकी पुलिस पार्टी मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है और उन्हें वहां की अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर कोटकपूरा लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed